फा.सं.7(1)/2009-लेखा एवं क्रय
भारत सरकार
संसदीय कार्य मंत्रालय
92, संसद भवन,
नई दिल्ली।
दिनांक 15 मई, 2009
सेवा में
------------------------
------------------------
विषय : प्रिंटरों/फैक्स मशीनों/फोटोकॉपीयर्स इत्यादि में उपयोग के लिए फैक्स रोल्स/टोनर/काट्रिज/फोटोस्टेट पेपर इत्यादि की खरीद--- तत्संबंधी कोटेशन।
*****
महोदय,
इस मंत्रालय को समय-समय पर संलग्न सूची के अनुसार कंप्यूटरों/फैक्स/फोटोस्टेट मशीनों में प्रयोग के लिए टोनर/काट्रिज/फोटोस्टेट पेपर इत्यादि की आवश्यकता होती है। इन मदों की पूर्ति करने के लिए प्रामाणिक/ प्रसिद्ध पूर्तिकारों को आरंभ में ठेके की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए निम्नलिखित निबंधन और शर्तों पर ठेका देने का प्रस्ताव है:-
(i) इस सूची में उल्लिखित वस्तुएं विभिन्न ब्लाक्स से संबंधित हैं। इच्छुक पूर्तिकार मदों के एक या अधिक ब्लाक्स के लिए कोटेशन दे सकते हैं। केवल उन ब्लाक्स के लिए विचार किया जाएगा जिसके लिए वे कोटेशन देंगे।
(ii) टेंडरदाता संलग्न सूची के अनुसार ही बिना शर्त के अपनी प्रति मद/यूनिट दरें भेज सकते हैं। यदि दरें किसी यूनिट/बॉक्स, जिसमें एक से अधिक वस्तु हैं, के लिए हैं तो उस यूनिट/बॉक्स की मदें अभ्युक्ति कॉलम में भी विशिष्ट रूप से सूचित की जाएं। कटिंग/दुबारा लेखन, यदि कोई हो तो उस पर टेंडरदाता के प्रतिहस्ताक्षर होने चाहिए।
(iii) पूर्तिकार संसद भवन में स्थित इस मंत्रालय के स्टोर में अथवा इस मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में चुने गए किसी स्थान पर सामान को अपने जोखिम और लागत पर अच्छी अवस्था में पहुंचाने के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।
(iv) मालिक/फर्म टेलीफोन के अतिरिक्त मोबाइल पर भी उपलब्ध होने चाहिए ताकि इस मंत्रालय से आपात मामलों में उन्हें फोन किया सके। अत: टेलीफोन नम्बर के साथ मोबाइल नम्बर भी दिए जाएं।
(v) वस्तुओं की मात्रा निश्चित नहीं की गई है, क्योंकि खरीद एक साथ नहीं की जानी है। यह खरीद उपरोक्त अवधि में कभी भी की जा सकती है और एक बार में खरीदी जाने वाली वस्तु की मात्रा उसकी आवश्यकता पर निर्भर करेगी।
(vi) सूची में उल्लिखित सभी वस्तुएं प्रामाणिक, निर्यात गुणवत्ता वाली और प्रसिद्ध कंपनी की होनी चाहिए। यदि मंत्रालय को पूर्ति की गई सामग्री अच्छे स्तर की नहीं पाई जाती है तो उसे लौटा दिया जाएगा और ऐसी पूर्ति के लिए संबंधित पूर्तिकार को होने वाले वाले किसी भी नुकसान के लिए मंत्रालय जिम्मेदार नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, ऐसे पूर्तिकारों को दण्डित किया जा सकता है जिसमें संबंधित फर्म को इस मंत्रालय द्वारा काली सूची में डाला जाना भी शामिल है।
(vii) इस मंत्रालय को ठेके की अवधि के दौरान किसी भी समय बिना कोई कारण बताए ठेके को समाप्त करने का अधिकार होगा।
(viii) चूँकि इस मंत्रालय की आवश्यकता तत्काल किस्म की होती है, यदि पूर्तिकार की सेवाएं संतोषजनक नहीं पाई जाती हैं अथवा वह सामान की पूर्ति तत्काल करने में समर्थ नहीं है तो यह कार्य चूककर्ता पूर्तिकार के जोखिम पर किसी अन्य फर्म/पार्टी को सौंप दिया जाएगा। पूर्तिकारों को मंत्रालय को इस बात के लिए संतुष्ट करना पड़ेगा कि आपूर्ति शीघ्रता से की जाएगी।
(ix) इस कार्य का उत्तरदायित्व लेने के लिए इच्छुक फर्मों के लिए यह अपेक्षित है कि इस कार्य के लिए अपनी क्षमता साबित करें और अपने किसी प्रतिष्ठित संगठन के पहले के ग्राहक से अपनी स्थिति और सुनाम (गुडविल) का प्रमाण-पत्र भी उस विभाग के अधिकारियों के नाम, पदनाम और टेलीफोन नम्बर का उल्लेख करते हुए प्रस्तुत करें। फर्म के पैन कार्ड की फोटोकॉपी भी प्रस्तुत की जानी चाहिए। फर्म के पैन कार्ड की फोटोकॉपी के बिना प्रस्तुत की गई कोटेशन सरसरी तौर पर अस्वीकृत कर दी जाएगी।
(x) बोलियों के साथ धरोहर राशि के रूप में रू.30,000/- (रूपये तीस हजार केवल) का डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक संलग्न किया जाना चाहिए, जिसे इस मंत्रालय द्वारा उस समय तक अपने पास रखा जाएगा जब तक ठेका लागू रहता है। तथापि, केंद्रीय भंडार/एन.सी.सी.एफ. को धरोहर राशि और पैन कार्ड की प्रति प्रस्तुत करने से छूट दी जाएगी। असफल बोलीदाताओं की धरोहर राशि लौटा दी जाएगी। अन्य बातों के बराबर होने के नाते, खरीद संबंधी प्राथमिकता केंद्रीय भंडार/एन.सी.सी.एफ. को दी जाएगी, यदि इन सहकारियों द्वारा बताया गया मूल्य एल.1 मूल्य के 10% के अंदर है और ठेके की पूरी अवधि के लिए मान्य है तथा ये एल.1 मूल्य के बराबर मूल्य लगाने के इच्छुक हैं। इन सहकारियों को एल.1 मूल्य से अधिक मूल्य संबंधी कोई प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।
(xi) ठेका लेने के पश्चात, पूर्तिकार को ठेके की अवधि के दौरान किसी वस्तु के लिए किसी भी परिस्थिति में अपने मूल्य बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई विक्रेता संविदा कीमत पर कोई वस्तु की आपूर्ति करने से इन्कार कर देता है तो उसे भविष्य में कोई भी ठेका देने से वर्जित कर दिया जाएगा।
(xii) कृपया अपनी बोली में इस बात के लिए विशेष उल्लेख करना सुनिश्चित करें कि ऊपर उल्लिखित निबंधन और शर्तें आपकी फर्म को पूरी तरह स्वीकार्य हैं। वे यह भी उल्लेख करें कि उनके द्वारा बताई गई दर करार की तारीख से एक वर्ष के लिए मान्य होगी।
(xiii) इस मंत्रालय के पास किसी अथवा सभी कोटेशन (कोटेशनों) को पूर्ण अथवा आंशिक रूप से स्वीकार अथवा बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। इस संबंध में इस मंत्रालय का निर्णय अंतिम और सभी पर बाध्यकारी होगा। इस मंत्रालय के लिए न्यूनतम कोटेशन को स्वीकार करना बाध्यकर नहीं होगा और किसी बोलीदाता की कोटेशन की अस्वीकृति के कारण के संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जाएगा।
(xiv) बोलीदाताओं को बोलियों के लिए अंतिम तारीख की समाप्ति के पश्चात अपनी बोलियों में परिवर्तन या आशोधन करने की अनुमति नहीं होगी।
यदि उपरोक्त निबंधन और शर्तें स्वीकार्य हैं तो कोटेशनों को एक मोहरबंद लिफाफे में रखकर, जिसके ऊपर "फैक्स रोल्स/टोनर/काट्रिज/फोटोस्टेट पेपर की खरीद हेतु कोटेशन" लिखा हो, देर से देर 29 मई, 2009 को अपराह्न 3.00 बजे तक अनुभाग अधिकारी (लेखा और क्रय) कमरा न. 93, संसद भवन (दूरभाष: 23034755) की अभिरक्षा में रखी टेंडर पेटी में जमा किया जा सकता है। उस समय तक प्राप्त कोटेशनों को 29 मई, 2009 को अपराह्न 3.30 बजे कमरा न. 92, संसद भवन, नई दिल्ली में खोला जाएगा।
भवदीय,
ह./-
(यू.एस. चट्टोपाध्याय)
अवर सचिव, भारत सरकार
टेलीफोन : 23034899
|
क्र.सं. |
वस्तु का नाम |
दर प्रति मद/यूनिट |
अभ्युक्ति |
|
क |
|||
|
1 |
फोटोस्टेट पेपर रीम (मोदी जीरॉक्स) (ए-4 साइज) एम.एक्स. 75 जी.एस.एम. |
|
|
|
2 |
फोटोस्टेट पेपर रीम (जे.के. पेपर) (ए-4 साइज) एम.एक्स. 75 जी.एस.एम. |
|
|
|
3 |
फोटोस्टेट पेपर रीम (जे.के. पेपर) (ए-3 साइज) एम.एक्स. 75 जी.एस.एम. |
|
|
|
4 |
फोटोस्टेट पेपर रीम (जे.के. पेपर) (ए-5 साइज) एम.एक्स. 75 जी.एस.एम. |
|
|
|
5 |
फोटोस्टेट पेपर रीम (मोदी जीरॉक्स) (ए-5 साइज) एम.एक्स. 75 जी.एस.एम. |
|
|
|
ख |
|||
|
1 |
फैक्स रॉल शार्प न. 1460 |
|
|
|
2 |
फैक्स रॉल मोदी न.4000 |
|
|
|
3 |
फैक्स रॉल मोदी न.4200 |
|
|
|
4 |
फैक्स रॉल पैनासॉनिक के.एक्स.-एफ.पी. -105/136 |
|
|
|
5 |
फैक्स टोनर एफ.एक्स.-3 कैनन |
|
|
|
6 |
फैक्स टोनर पी.जी.-40 कैनन |
|
|
|
7 |
फैक्स इंक काट्रिज बी.एक्स.-3 कैनन |
|
|
|
8 |
फैक्स रॉल पैनासॉनिक के.एक्स.-एफ.एम. 131 |
|
|
|
9 |
मोदी जीरॉक्स मशीन नं.5100 के लिए फैक्स काट्रिज नं.108 आर. 319 ब्लैक |
|
|
|
10 |
फैक्स रॉल मोदी नं.7300 |
|
|
|
11 |
फैक्स टोनर एस.सी.एक्स.-4216 सैमसंग |
|
|
|
ग |
|||
|
1 |
तोशीबा ई-स्टूडियो 352/452 फोटोकॉपीयर टोनर (नं.3520 डी.) |
|
|
|
2 |
तोशीबा ई-स्टूडियो 45 फोटोकॉपीयर टोनर (नं.3500 डी.) |
|
|
|
3 |
इंक जेट काट्रिज बी.सी.आई-24 (कलर) |
|
|
|
4 |
इंक जेट काट्रिज बी.सी.आई-24 (ब्लैक) |
|
|
|
5 |
बी.जे.सी. प्रिंटर काट्रिज कैनन बी.सी.आई.21 (कलर) |
|
|
|
6 |
बी.जे.सी. प्रिंटर काट्रिज कैनन बी.सी.आई.21 (ब्लैक) |
|
|
|
7 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी. 29-ए. (ब्लैक) |
|
|
|
8 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी. 49-ए. (कलर) |
|
|
|
9 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी.-6615 डी |
|
|
|
10 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी.-2613ए |
|
|
|
11 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी. 7115ए |
|
|
|
12 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी. 56ए (ब्लैक) |
|
|
|
13 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी. 57ए (कलर) |
|
|
|
14 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी. 3906 एफ |
|
|
|
15 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी. 2624 ए |
|
|
|
16 |
इंक जेट काट्रिज एच.पी. 2612 ए |
|
|
|
17 |
इंक टोनर काट्रिज एच.पी. 6625 ए /17 डी |
|
|
|
18 |
मोदी प्रिंटर टोनर पी.8 ई. |
|
|
|
19 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 3960 ए |
|
|
|
20 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 3961 ए |
|
|
|
21 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 3962 ए |
|
|
|
22 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 3963 ए |
|
|
|
23 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 6658 ए (58 ए-फोटो) |
|
|
|
24 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 8767 जैङ.जैङ.(857-कलर) |
|
|
|
25 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 855-कलर |
|
|
|
26 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 9363 जैङ.जैङ.(853-ब्लैक) |
|
|
|
27 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 852-ब्लैक |
|
|
|
28 |
प्रिंटर कार्टिज एच.पी. 9369 जैङ.जैङ.(858-फोटो) |
|
|
|
घ |
|||
|
1 |
10 सी.डी.-आर का बॉक्स (सोनी) प्लास्टिक कवर सहित |
|
|
|
2 |
5 सी.डी.-आर.डब्ल्यू. का बॉक्स (सोनी) प्लास्टिक कवर सहित |
|
|
|
3 |
10 फ्लॉपी का बॉक्स (सोनी) |
|
|
|
4 |
10 सी.डी.-आर का बॉक्स (मोजर बीयर) प्लास्टिक कवर सहित |
|
|
|
5 |
10 सी.डी.-आर.डब्ल्यू. का बॉक्स (मोजर बीयर) प्लास्टिक कवर सहित |
|
|
|
6 |
10 फ्लॉपी का बॉक्स (मोजर बीयर) |
|
|
|
7 |
डी.वी.डी.-आर. (मोजर बीयर) |
|
|
|
8 |
डी.वी.डी.-आर.डब्ल्यू. (मोजर बीयर) |
|
|
|
9 |
डी.वी.डी.-आर. (सोनी) |
|
|
|
10 |
डी.वी.डी.-आर.डब्ल्यू. (सोनी) |
|
|
|
11 |
100 सी.डी.-आर.डब्ल्यू. का बॉक्स (मोजर बीयर) |
|
|
|
12 |
सी.डी.-आर.डब्ल्यू. प्लास्टिक कवर सहित (कोई भी ब्रांड) |
|
|